महाकाल मंदिर में प्रवेश न मिलने पर लगी चोट, असद खान ने अपनाया सनातन धर्म; अब कहलाएंगे अथर्व त्यागी

शेयर करे

मध्य प्रदेश। सागर के रहने वाले असद खान ने काशी में वैदिक विधि-विधान से शुद्धिकरण और पूजन के बाद सनातन धर्म अपना लिया है। जिसके बाद अपना नाम बदलकर अथर्व त्यागी रखा। बता दें असद खान का बचपन से ही हिंदू धर्म के प्रति झुकाव था। मंदिरों में जाने में आने वाली असहजता के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया। जिसके बाद उन्होंने गंगा नदी में 21 ब्राह्मणों की उपस्थिति में शुद्धिकरण कराया और अपना नाम अथर्व त्यागी रखवाया।

बचपन से ही पसंद था मंदिर जाना

अथर्व त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि- उन्हें बचपन से ही मंदिर जाना और पूजा-पाठ करना पसंद था। मुस्लिम होने की वजह से कई बार मंदिर जाने में परेशानी होती थी। मेरे सारे दोस्त भी हिंदू हैं और वे बजरंग बली के भक्त हैं।

विधि-विधान से शुद्धिकरण

जानकारी अनुसार, सोमवार को असद खान वाराणसी पहुंचे। जिसके बाद गंगा नदी में नाव पर 21 ब्राह्मणों की मौजूदगी में वैदिक विधि-विधान से शुद्धिकरण और पूजन किया गया। इस दौरान उनके बाल भी उतारे गए और तिलक लगाकर उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया। साथ ही अथर्व त्यागी ने अब अपना घर भी छोड़ दिया है और वे अकेले ही जीवन यापन करेंगे।