Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आतिफ अकील का नाम चर्चा में, ओवैसी...

अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आतिफ अकील का नाम चर्चा में, ओवैसी की सभा से बढ़ी बेचैनी

भोपाल: उत्तर की सियासत इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ी दिखाई दे रही है। चर्चा उस नाम की है, जो पिछले कुछ समय से बेहद खामोशी के साथ राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक आतिफ अकील ने इंदौर के कुछ पार्षदों और आगर-मालवा क्षेत्र के एक पूर्व विधायक के समर्थन के साथ दिल्ली में अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात की है।

आतिफ अकील के समर्थन में जीतू पटवारी

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी आतिफ अकील के नाम के समर्थन में हैं। बताया जा रहा है कि पटवारी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आतिफ अकील का नाम आगे बढ़ाया है। वहीं, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से तीन नामों का पैनल दिल्ली भेजे जाने की चर्चा है। इसमें विधायक आतिफ अकील, अब्दुल नासिर और इंदौर के अमीनुल खान सूरी के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस की कमान आतिफ अकील को सौंपी जा सकती है। यानी राजनीतिक गलियारों में उनके नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

AIMIM प्रत्याशियों की घोषणा की चर्चा

इसी बीच 15 सितंबर को AIMIM प्रमुख और सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल आगमन और सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में प्रस्तावित जनसभा ने भोपाल उत्तर की सियासत को नया मोड़ दे दिया है। राजनीतिक सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि ओवैसी इसी सभा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भोपाल उत्तर से मोहसिन अली खान को AIMIM का संभावित प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अगर ऐसा होता है तो भोपाल उत्तर का राजनीतिक मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। एक तरफ आतिफ अकील के मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर उनके विधानसभा क्षेत्र में AIMIM की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है।

क्या यह महज संयोग है?

आतिफ अकील को अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रदेश कमान मिलने की चर्चाएं तेज हैं और इसी बीच भोपाल उत्तर में AIMIM की राजनीतिक सक्रियता भी सुर्खियों में आ गई है। अगर AIMIM भोपाल उत्तर से अपना प्रत्याशी मैदान में उतारती है, तो मुकाबले में वोटों के बंटवारे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। चुनावी राजनीति में कई बार कुछ हजार या कुछ सैकड़ों वोट भी नतीजे बदल देते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन