Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबालाघाट में पेमेंट मांगने पहुंचे युवक पर हमला

बालाघाट में पेमेंट मांगने पहुंचे युवक पर हमला

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में कारोबारी लेन-देन को लेकर विवाद अब हिंसा तक पहुंच गया। हनुमान चौक स्थित केसर प्लाजा में पेमेंट मांगने पहुंचे युवक के साथ कथित तौर पर जमकर मारपीट की गई। पीड़ित युवक का आरोप है कि सुशील ठाकुर, हैप्पी जैन, मयंक ठाकुर समेत अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा जितेंद्र कुचेरिया की पुष्पांजली मेन्स वेयर नाम से दुकान है। दुकान का पुराना पेमेंट लेने पहले कर्मचारी अक्षय कुलेटर को भेजा गया था, लेकिन आरोपी पक्ष ने सेठ को भेजो कहकर वापस लौटा दिया। इसके बाद युवक खुद पेमेंट लेने केसर प्लाजा स्थित ऑफिस पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने बातचीत के दौरान अचानक विवाद शुरू कर दिया।

स्टील की स्टिक से हमला

पीड़ित के मुताबिक, पेमेंट मांगने पर पहले गाली-गलौज की गई, फिर हैप्पी जैन ने स्टील की स्टिक से हमला कर दिया। युवक को घुटनों, हाथ और चेहरे पर चोटें आईं। आरोप है कि सुशील ठाकुर ने कॉलर पकड़कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की और सीढ़ियों से धक्का देने की कोशिश की। नीचे आने पर मयंक ठाकुर और अन्य लोगों ने भी मारपीट की।

जान से खत्म करने की धमकी

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब युवक वहां से बाइक लेकर निकलने लगा, तब उसकी मोटरसाइकिल को धक्का दिया गया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान आरोपी ने दोबारा पेमेंट लेने आने पर “जान से खत्म कर देने” की धमकी भी दी।

FIR दर्ज, कार्रवाई की मांग तेज

पीड़ित परिवार का कहना है कि मामले में FIR दर्ज करा दी गई है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद परिवार में डर और नाराज़गी का माहौल है। वहीं इस पूरे मामले ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े ऑफिस के अंदर हुई इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों पर कितनी तेजी से कार्रवाई करती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन