नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही में शानदार मुनाफा दर्ज किया है। बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37.59 प्रतिशत बढ़कर 7,003.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एक साल पहले, सितंबर 2025 की तिमाही में बैंक को 5,089.64 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। वहीं, बैंक की कुल आय भी 14 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 42,949.32 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 37,594.81 करोड़ रुपये थी। तिमाही नतीजों में मुनाफे और कुल आय, दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
तिमाही और छमाही के नतीजे किए जारी
एक्सिस बैंक ने 17 अक्टूबर को तिमाही और छमाही नतीजे जारी किए हैं। बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि सितंबर 2026 तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 11.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 15,371.4 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.36 प्रतिशत दर्ज किया गया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 11,083 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 10,412.53 करोड़ रुपये रहा था।
डिपॉजिट में हुई बढ़ोतरी
सितंबर 2026 तिमाही में एक्सिस बैंक के कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 20.6 प्रतिशत बढ़कर 14.52 लाख करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले ये 12 करोड़ रुपये के थे। एडवांसेज 23 प्रतिशत बढ़कर 13.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए। सितंबर 2025 तिमाही में ये 11.16 करोड़ रुपये के थे।
Axis Bank के शेयर में आ सकती है तेजी
तिमाही नतीजे सामने आने के बाद एक्सिस बैंक के शेयर में सोमवार, 19 अक्टूबर को तेजी देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को BSE पर शेयर 1286.45 रुपये पर बंद हुआ। बैंक का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये है। शेयर 2 सप्ताह में 6 प्रतिशत चढ़ा है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,418.30 रुपये और एडजस्टेड लो 1,150.50 रुपये है।

