Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबागपत एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप पलटने से 5 श्रद्धालुओं की मौत,...

बागपत एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप पलटने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 27 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बड़ागांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं।

बताया गया कि पिकअप वाहन में कुल 32 लोग सवार थे। सभी राजस्थान स्थित गोगामेड़ी से दर्शन कर अपने गांव अलाहपुर, थाना उझानी, जिला बदायूं लौट रहे थे। बड़ागांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी खेकड़ा और बागपत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल, दिल्ली रेफर किया गया है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप के अनियंत्रित होने के बाद यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन