Wednesday, June 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबलौदाबाजार वन विभाग की लकड़ी माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई; दो मकानों से...

बलौदाबाजार वन विभाग की लकड़ी माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई; दो मकानों से अवैध सागौन और फर्नीचर जब्त

बलौदाबाजार। अर्जुनी वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध वन विभाग ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। मुखबिर की सूचना पर सुकली और बरेली गांव में दी गई दबिश के दौरान भारी मात्रा में अवैध सागौन चिरान और निर्मित फर्नीचर बरामद किया गया है।
कार्रवाई के दौरान दो मकानों के मालिक फरार पाए गए, जिसके बाद प्रशिक्षु रेंजरों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त परिसरों को सीलबंद कर दिया है। विभाग की इस औचक कार्रवाई से क्षेत्र के वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही और लकड़ी की बाजार कीमत का आकलन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal – 14 to 20 june 2026
Bhopal- 31 to 6 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन