Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्राम बम्हनी में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर पत्नी को...

ग्राम बम्हनी में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर पत्नी को फांसी पर लटकाया

बालाघाट: जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर किरनापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले बम्हनी गांव में 29 अक्टूबर 2026 की देर शाम को एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बम्हनी निवासी दुर्गेश पटले का आए दिन अपनी पत्नी निकिता पटले उम्र 40 वर्ष से विवाद होता रहता था, इसी तरह 29 अक्टूबर की देर शाम को जब दुर्गेश घर लौटा तो पत्नी से विवाद हुआ, इस दौरान दुर्गेश ने पत्नी की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।

दुर्गेश अपनी पत्नी की मौत को आत्महत्या का रूप देना चाह रहा था और उसने पत्नी निकिता को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

यह भी पढ़ें: विधायक विवेक पटेल के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी, रामकुमार नागपुरे कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

इस बात की सूचना आसपास के लोगों को और परिजनों को दी लेकिन लोग समझ गए क्योंकि दुर्गेश रोजाना अपनी पत्नी से विवाद करता था। जब लोगों ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो पहले वह कुछ नहीं बोला लेकिन स्थानीय जनों ने दुर्गेश की हल्की पिटाई की तो वह स्पष्ट रूप से कहने लगा कि हां उसने इस तरह का कृत्य किया है, जिससे पत्नी की मौत हो गई है और उसके बाद उसने स्वयं को बचाने के लिए उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया है।

दुर्गेश और निकिता के दो बच्चे हैं जो कि 29 अक्टूबर को रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद दुर्गेश को पकड़ कर रखा और स्वयं पुलिस को जानकारी दी। नवेगांव थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्गेश को गिरफ्तार किया और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल बालाघाट भिजवाया गया। 30 अक्टूबर की सुबह लगभग 11:30 बजे निकिता का अंतिम संस्कार बम्हनी गांव में किया गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन