नई दिल्ली: अगर आपने बैंक में Fixed Deposit (FD) करा रखी है या आने वाले दिनों में FD कराने की सोच रहे हैं, तो अक्टूबर से लागू होने वाले बदलाव आपके लिए जानना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से बैंक डिपॉजिट से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है, जो 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगे।
नए नियमों का फोकस खासतौर पर Bulk Deposit यानी बड़ी रकम जमा करने वाले ग्राहकों पर है। इसके साथ ही बैंकों को FD की ब्याज दरों को लेकर ज्यादा पारदर्शिता रखनी होगी।
Bulk Deposit को लेकर क्या बदलेगा?
नए नियमों में बड़ी रकम वाली जमा यानी Bulk Deposit को लेकर बदलाव किया गया है। इसका उद्देश्य बैंकों को बड़ी जमा राशि पर ब्याज दर तय करने में ज्यादा लचीलापन देना और ग्राहकों को ब्याज दरों की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है।
इससे बड़ी रकम की FD कराने वाले ग्राहक अलग-अलग बैंकों की दरों को आसानी से देखकर तुलना कर सकेंगे।
वेबसाइट पर दिखानी होगी FD की ब्याज दर
नए नियम लागू होने के बाद बैंकों को अपनी वेबसाइट पर जमा राशि पर दी जा रही Interest Rates की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसमें Bulk Deposit पर मिलने वाली ब्याज दर भी शामिल होगी।
Bulk Deposit की ब्याज दरों को बैंक को प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे तक अपडेट करना होगा। इसके लिए अधिकतम 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा, यानी जानकारी 10:10 बजे तक अपडेट करनी होगी।
क्या आपकी मौजूदा FD का ब्याज बदल जाएगा?
अगर आपकी FD सामान्य रकम की है, तो नए नियम आने का मतलब यह नहीं है कि आपकी मौजूदा FD की ब्याज दर अपने आप घट या बढ़ जाएगी।
बैंक अपनी Deposit Rates बाजार की स्थिति, पैसों की जरूरत और दूसरी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तय करते हैं। इसलिए एक ही अवधि की FD पर अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर अलग हो सकती है।
नए बदलाव का ज्यादा असर उन ग्राहकों पर देखने को मिल सकता है, जो बड़ी रकम FD में जमा करते हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए अलग-अलग बैंकों की Bulk Deposit Rates की तुलना करना भी आसान होगा।
यह भी पढ़ें: NSE Share Listing: ₹1,800 पर लिस्टिंग के बाद ब्रोकरेज बुलिश, ₹2,050 तक का दिया टारगेट
FD कराने से पहले क्या करें?
1 अक्टूबर के बाद अगर आप बड़ी रकम की FD कराने जा रहे हैं तो बैंक की वेबसाइट पर उस दिन की ब्याज दर जरूर देख लें। साथ ही अलग-अलग बैंकों की Interest Rate, Tenure और Premature Withdrawal की शर्तों की तुलना करने के बाद ही फैसला करना बेहतर रहेगा।

