Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनेपाल में बाढ़ के साथ बहकर आया बैंक लॉकर, 29 लोगों ने...

नेपाल में बाढ़ के साथ बहकर आया बैंक लॉकर, 29 लोगों ने तोड़ी सील: 92.68 लाख नेपाली रुपये बरामद

काठमांडू: नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ से मची तबाही के बीच चोरी और लूट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। धादिंग जिले में बाढ़ के पानी में बहकर आया एक बैंक लॉकर मिलने के बाद 29 लोग उसे खोलकर नकदी निकालते पकड़े गए। सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में लिया और लॉकर से 92,68,505 नेपाली रुपये बरामद किए।

त्रिशूली नदी के तेज बहाव में बहकर धादिंग पहुंचा लॉकर

बताया गया है कि नेपाल के रासुवा और ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद भीषण बाढ़ आई। इससे त्रिशूली नदी का जलस्तर और बहाव काफी बढ़ गया। इसी दौरान एक बैंक का लॉकर पानी के तेज बहाव में बह गया और नदी के रास्ते धादिंग जिले तक पहुंच गया।

धादिंग में लोगों की नजर बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए लॉकर पर पड़ी। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे खोलने की कोशिश शुरू कर दी।

और पढ़े: नेपाल बाढ़ में 472 मौतें, 1400 से ज्यादा लापता; 290 भारतीयों की तलाश जारी, ट्रंप ने मदद का भरोसा दिया

लॉकर तोड़कर नकदी निकाल रहे थे लोग

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, लॉकर को तोड़कर उसके अंदर रखी नकदी निकाली जा रही थी। इसी दौरान सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 लोगों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से लॉकर के अंदर रखे 9,268,505 नेपाली रुपये बरामद किए गए। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह रकम करीब 92.68 लाख नेपाली रुपये है।

सभी 29 संदिग्ध हिरासत में

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी अबी नारायण काफ्ले के मुताबिक, पकड़े गए सभी 29 संदिग्धों को हिरासत में लेकर धादिंग जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि लॉकर किस बैंक और किस शाखा का था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि लॉकर बाढ़ में बहकर कहां से आया और इसमें रखी रकम किस बैंक की थी।

मृत महिला के शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार

नेपाल में बाढ़ के दौरान चोरी की एक और घटना सामने आई है। चितवन में नारायणी नदी के पानी में बहकर आए एक मृत महिला के शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चितवन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मदन गुरुंग (25) और उमेश चौधरी (38) को भरतपुर से गिरफ्तार किया। दोनों पर बाढ़ में बहकर आए महिला के शव से सोने के गहने निकालने का आरोप है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन