नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन के बीच बैंक ग्राहकों की परेशानी बढ़ सकती है। सितंबर 2026 में सरकारी छुट्टियों और Weekend के अलावा Bank Strike के कारण भी कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। बैंक यूनियनों ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को भी हड़ताल प्रस्तावित है।
11 सितंबर को क्यों है Bank Strike?
बैंक कर्मचारी लंबे समय से 5-Day Working की मांग कर रहे हैं। बैंक यूनियनों और Indian Banks’ Association (IBA) के बीच इस मुद्दे पर सहमति के बावजूद इसे लागू करने को लेकर मामला आगे नहीं बढ़ पाया है। इसी को लेकर बैंक कर्मचारियों में नाराजगी है।
प्रस्ताव के मुताबिक बैंकों में सोमवार से शुक्रवार तक काम होगा और सभी शनिवार छुट्टी रहेगी। इसकी भरपाई के लिए सोमवार से शुक्रवार के Working Hours में करीब 40 मिनट की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
सरकारी बैंकों पर ज्यादा असर
11 सितंबर की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर Public Sector Banks की शाखाओं पर देखने को मिल सकता है। SBI, Punjab National Bank, Bank of Baroda, Bank of India, Union Bank of India, Indian Bank, Central Bank of India और Canara Bank जैसे सरकारी बैंकों में Branch Services प्रभावित हो सकती हैं।
हालांकि Private Banks पर इसका असर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए ग्राहकों को बैंक जाने से पहले अपनी Branch से कामकाज की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़े : Telegram Down: भारत समेत कई देशों में ठप हुई सर्विस, मैसेज भेजने में आई दिक्कत
सितंबर के अंतिम दिन भी हड़ताल प्रस्तावित
11 सितंबर के बाद सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है। बैंक यूनियनों की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को लगातार तीन दिन हड़ताल प्रस्तावित की गई है।
इतना ही नहीं, मांगों पर समाधान नहीं निकलने की स्थिति में 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है।
5-Day Working के अलावा PLI पर भी विवाद
बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग 5-Day Working लागू करने की है। इसके अलावा Performance Linked Incentive (PLI) को लेकर भी मतभेद बने हुए हैं। यूनियनों का कहना है कि प्रस्तावित PLI व्यवस्था कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच असमानता पैदा कर सकती है।
हड़ताल में कौन-सी Banking Services होंगी प्रभावित?
Bank Strike के दौरान Branch से जुड़े काम सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इनमें Cheque Clearance, Passbook Update और Branch Counter से Cash Deposit या Withdrawal जैसी सेवाएं शामिल हैं।
हालांकि UPI, Mobile Banking, Net Banking और Online Fund Transfer जैसी Digital Banking Services सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है। ATM से Cash Withdrawal भी जारी रह सकता है, लेकिन लंबी हड़ताल की स्थिति में कुछ ATM में Cash Availability प्रभावित हो सकती है।

