Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदतिया BJP में टिकट की जंग! नरोत्तम के गढ़ में नई चुनौती

दतिया BJP में टिकट की जंग! नरोत्तम के गढ़ में नई चुनौती

दतिया: भारतीय जनता पार्टी दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले टिकट को लेकर अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। अब तक पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश मुड़ोतिया की दावेदारी ने चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।

मुकेश मुड़ोतिया ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर टिकट की मांग की है। उन्होंने अपना पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व सहित कई वरिष्ठ नेताओं को भेजा है। पत्र में उन्होंने खुद को चार दशक से पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए स्थानीय कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है।

मुड़ोतिया का कहना है कि, दतिया को ऐसा उम्मीदवार मिलना चाहिए, जिसका क्षेत्र से सीधा जुड़ाव हो। उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह दतिया का स्थायी निवासी नहीं है। साथ ही 2023 विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए उन्होंने तर्क दिया कि जब पूरे प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला, तब भी दतिया सीट पार्टी नहीं जीत सकी थी। ऐसे में इस बार स्थानीय चेहरे पर भरोसा किया जाना चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक, मुड़ोतिया की दावेदारी को पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है। फिलहाल वह दिल्ली में मौजूद हैं और शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़े सड़क के लिए BJP विधायक ने छोड़े जूते-चप्पल!

दूसरी ओर, डॉ. नरोत्तम मिश्रा अब भी भाजपा के सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। वर्ष 2008 से दतिया की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ रही है और उपचुनाव में भी उनका नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि, मुकेश मुड़ोतिया के मैदान में उतरने से पार्टी के भीतर ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ और ‘अनुभव बनाम संगठन के जमीनी कार्यकर्ता’ की बहस तेज हो गई है।

उधर, उपचुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक है और राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा जल्द ही अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। ऐसे में भाजपा नेतृत्व किस चेहरे पर भरोसा जताता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दतिया विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है। इसके बाद 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।

दतिया विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई 2026 को मतदान होगा। मतदान के बाद 3 अगस्त 2026 को मतगणना की जाएगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन