Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsBCCI की एज फ्रॉड पर सख्ती, 62 क्रिकेटरों पर लगा बैन

BCCI की एज फ्रॉड पर सख्ती, 62 क्रिकेटरों पर लगा बैन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उम्र से जुड़े दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी करने वाले 62 क्रिकेटरों पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। यह कार्रवाई क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) की ओर से चलाए गए डॉक्यूमेंटेशन अभियान के बाद की गई।

CAB ने प्री-सीजन दस्तावेज सत्यापन के दौरान खिलाड़ियों के जन्म प्रमाणपत्र और अन्य रिकॉर्ड की जांच की थी। इसमें 62 खिलाड़ियों के दस्तावेजों में उम्र को लेकर विसंगतियां सामने आईं। CAB ने इसकी जानकारी BCCI को दी, जिसके बाद बोर्ड ने संबंधित खिलाड़ियों पर कार्रवाई की।

अंडर-19 टीम के खिलाड़ी भी सूची में

प्रतिबंधित खिलाड़ियों में रवि कुमार का नाम भी शामिल है, जो 2022 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा लेग स्पिनर रोहित यादव भी सूची में हैं। रोहित को आगामी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।

BCCI ने रवि कुमार और रोहित यादव पर दो-दो साल का प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध के दौरान वे देश की किसी भी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेलने के पात्र नहीं होंगे।

रोहित यादव के दस्तावेजों में मिली विसंगति

CAB की जांच में रोहित यादव की दर्ज उम्र में करीब 27 महीने का अंतर पाया गया। उनके अलग-अलग दस्तावेजों में जन्म वर्ष अलग दर्ज था। बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार, इन विसंगतियों के चलते उन्हें जूनियर क्रिकेट की निर्धारित उम्र सीमा के लिए अयोग्य पाया गया।

वहीं, CAB के रिकॉर्ड के मुताबिक रवि कुमार की उम्र से जुड़े दस्तावेजों में 45 महीने का अंतर सामने आया है।

जन्म प्रमाणपत्र के साथ शैक्षणिक दस्तावेज भी जरूरी

अंडर-19 क्रिकेट में उम्र सत्यापन के लिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र के साथ स्कूल और कॉलेज से जुड़े शैक्षणिक दस्तावेज भी जमा करने होते हैं। CAB ने यह अभियान इसलिए चलाया था क्योंकि कई खिलाड़ियों के उम्र संबंधी दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई थी।

BCCI ने सभी राज्य क्रिकेट संघों को प्रतिबंधित खिलाड़ियों की जानकारी दे दी है, ताकि वे प्रतिबंध की अवधि में किसी भी राज्य की ओर से क्रिकेट न खेल सकें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन