नई दिल्ली; भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी स्क्वॉड से रिलीज करने का निर्देश दिया है। यह फैसला बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों की रिपोर्ट्स और बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच लिया गया है।
रिप्लेसमेंट का विकल्प
हालिया घटनाओं के कारण BCCI ने KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा है। अगर फ्रैंचाइजी रिप्लेसमेंट मांगती है, तो बोर्ड उसे मंजूरी देगा। KKR ने दिसंबर 2025 में IPL 2026 मिनी-ऑक्शन में मुस्तफिजुर को ₹9.20 करोड़ में खरीदा था, जो किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी के लिए सबसे महंगी बोली थी। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली के बाद KKR ने उन्हें साइन किया था। मुस्तफिजुर ने IPL में 60 मैच खेले हैं और अपनी कटर गेंदों से मशहूर हैं।


