लंदन: सूर्यकुमार यादव को T20I कप्तानी और टीम से बाहर करने का फैसला अब BCCI पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। विश्व कप जिताने वाले स्टार बल्लेबाज को हटाए जाने के बाद टीम इंडिया लगातार हार का सामना कर रही है। कल खेले गए मैच में भी इंग्लैंड ने भारत को करारी शिकस्त दी और सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत कर ली।
विश्व कप जिताने वाली टीम इंडिया का सफर अभी से डगमगाता दिख रहा है। आयरलैंड के हाथों सीरीज हारने के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी T20 सीरीज गंवा दी गई है। नई कप्तानी में श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर की जोड़ी पर भारी सवाल उठ रहे हैं।
ट्रांजीशन फेज का बहाना?
सीरीज हार के बाद श्रेयस अय्यर ने इसे “ट्रांजीशन फेज” बताया, लेकिन फैंस और विशेषज्ञ इस बहाने को बिल्कुल स्वीकार नहीं कर रहे। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी और टीम से बाहर करने के महज कुछ महीनों बाद टीम का यह हाल देखकर क्रिकेट जगत में खासा गुस्सा है।
ये भी पढ़े “एक दिन भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाएंगे श्रेयस…” बहन श्रेष्ठा ने जताया बड़ा भरोसा
कल के मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर असहाय नजर आए। टॉप ऑर्डर जल्दी ढह गया और मिडिल ऑर्डर भी दबाव झेलने में नाकाम रहा। इंग्लैंड ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर भारत को एक और हार थमा दी। शायद सूर्या की फिनिशिंग क्षमता और अनुभव की कमी टीम को खल रही है।
BCCI की गलती?
सूर्या जैसे विस्फोटक बल्लेबाज की अनुपस्थिति में मिडिल ऑर्डर में अनुभव और मैच-फिनिशिंग की कमी साफ दिख रही है। सीरीज अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती प्रदर्शन चिंताजनक है। क्या भारत कमबैक कर पाएगा या सूर्या की गैरमौजूदगी भारी पड़ेगी?

