Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबेगमगंज की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण, दुकानदारों को डस्टबिन रखने की...

बेगमगंज की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण, दुकानदारों को डस्टबिन रखने की समझाइश

बेगमगंज: कलेक्टर के निर्देश पर रविवार सुबह नगर की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रियंका भलावी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एलएस डोंडिया ने संयुक्त रूप से नगर भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नया बस स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय, फर्शी रोड स्थित पार्क, वार्ड क्रमांक 15, गांधी बाजार और मेन रोड क्षेत्र का भ्रमण किया गया। बस स्टैंड पर हैंड ड्रायर और सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें बंद पाई गईं, जिन्हें तत्काल दुरुस्त कराकर चालू कराने के निर्देश दिए गए।

वहीं गांधी बाजार और मेन रोड के दुकानदारों और व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने की समझाइश दी गई।

एसडीएम प्रियंका भलावी ने संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण नगर में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, नियमित साफ-सफाई और कचरे के उचित प्रबंधन के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: नर्मदापुरम में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई गई

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन