Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनर्मदापुरम में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई...

नर्मदापुरम में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई गई

नर्मदापुरम: नगर कांग्रेस कमेटी ने 31 अक्टूबर को एक ही दिन दो ऐतिहासिक हस्तियों को याद किया। लौह महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, वहीं अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनके एकता के संदेश को दोहराया गया।

इंदिरा जी को दी श्रद्धांजलि

सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया एवं राजेश राठौर ने कहा कि इंदिरा जी लौह महिला थीं, जिन्होंने गरीबी हटाओ और बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को नई दिशा दी।

संतोष तोमर एवं जागेश यादव ने कहा कि बांग्लादेश का निर्माण और पोखरण परमाणु परीक्षण इंदिरा जी के अदम्य साहस का प्रमाण है, देश उनका ऋणी रहेगा। गुलाम हैदर एवं प्रकाश यादव ने कहा कि इंदिरा जी की शहादत देश की एकता के लिए थी, हम उनके धर्मनिरपेक्षता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने किया एवं आभार अशोक अहिरवार ने माना।

यह भी पढे़ं: स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण भिड़ंत! बेगमगंज के एक ही परिवार के 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल, 2 की हालत गंभीर

सरदार पटेल को किया नमन

इसके पश्चात समस्त कांग्रेसजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर जयंती मनाई।

इस अवसर पर धर्मेन्द्र तिवारी एवं विजेंद्र राजपूत ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत बनाया, वे सच्चे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। कुलदीप राठौर, धीरज बहुत्रा एवं शेख पप्पू ने कहा कि लौह पुरुष की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही देश एक सूत्र में बंधा, उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।

पुष्पलता जायसवाल, लखन रघुवंशी, शिवमंगल चौहान, लखन यादव, मोहन बैध ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सौरभ राय ने किया एवं आभार मंजूलमनी ढिमोले ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन