Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबेगमगंज: शासकीय महाविद्यालय परिसर में लगेगा अस्थाई फटाखा बाजार, सुरक्षा के कड़े...

बेगमगंज: शासकीय महाविद्यालय परिसर में लगेगा अस्थाई फटाखा बाजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बेगमगंज: दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने इस साल सुरक्षा के लिहाज से बड़ा फैसला लिया है। शहर का फटाखा बाजार इस बार शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में लगाया जाएगा। सोमवार को एसडीएम प्रियंका भलावी और एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने कॉलेज परिसर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका और पुलिस अमले को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ एल.एस. डोंडिया, सब इंस्पेक्टर संदीप पवार सहित राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

89 दुकानदारों को मिला स्थान

प्रशासन ने लाइसेंसधारी 89 फटाखा विक्रेताओं को क्रम के अनुसार दुकानें आवंटित की हैं। एसडीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि बाजार में साफ-सफाई, चूने से मार्किंग, पीने के पानी के लिए टैंकर और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।

यह भी पढ़ें: पैरामेडिकल कॉलेजों में 15 नवंबर से पहले पूरी हो प्रवेश प्रक्रिया: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

हर दुकान पर फायर सिलेंडर जरूरी

सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। सभी 89 दुकानदारों को अपनी दुकान पर अग्निशामक यंत्र यानी फायर सिलेंडर रखना अनिवार्य होगा। दुकानें व्यवस्थित और सुरक्षित दूरी पर लगाई जाएंगी।

साथ ही फटाखा बाजार और उसके 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के बम, रॉकेट, फुलझड़ी या अनार जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन