Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपैरामेडिकल कॉलेजों में 15 नवंबर से पहले पूरी हो प्रवेश प्रक्रिया: उप...

पैरामेडिकल कॉलेजों में 15 नवंबर से पहले पूरी हो प्रवेश प्रक्रिया: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, विशेषज्ञ सेवाओं, सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं और विभागीय भर्तियों की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

पैरामेडिकल प्रवेश 15 नवंबर से पहले पूरा करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के सभी पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 से पहले पूरी कर ली जाए। प्रवेश में देरी न हो ताकि शैक्षणिक सत्र समय पर शुरू हो सके।

पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों में बनेगा कैंसर विभाग

प्रदेश के पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल ऑनकोलॉजी और सर्जिकल ऑनकोलॉजी विभाग विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए इन विभागों का बनना जरूरी है। इसके लिए जरूरी उपकरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाए।

विशेषज्ञ डॉक्टरों और आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती तेज होगी

  • विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए जल्द विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए।
  • अस्पताल प्रबंधकों की काउंसलिंग प्रक्रिया को भी तय समय में पूरा करने को कहा गया।
  • आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती जल्द पूरी करने के निर्देश दिए ताकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो सकें।

यह भी पढ़ें:  सूने मकान में लाखों की चोरी, महीनों बाद भी अज्ञात चोर मलाजखंड पुलिस के शिकंजे से दूर

ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में नए विभाग

उप मुख्यमंत्री ने ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में CTVS (कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी) और इम्यूनोहेमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के गठन का काम जल्द पूरा करने को कहा। इसके लिए पदों के सृजन और स्वीकृति की प्रक्रिया भी जल्दी पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी, आयुक्त श्री धनराजू एस. सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन