Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबेंगलुरु–मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर को मंजूरी, गुवाहाटी रूट के बाद...

बेंगलुरु–मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर को मंजूरी, गुवाहाटी रूट के बाद अब अन्य मार्गों पर भी तैयारी तेज  

बेंगलुरु। देश में प्रीमियम रेल यात्रा को नया आयाम देने के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पी.सी.मोहन को भेजे पत्र में बेंगलुरु के क्रांतिवीरा संगोली रायन्ना (KSR) स्टेशन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने को मंजूरी देने की जानकारी दी है। इस फैसले से दोनों महानगरों के बीच रातभर की यात्रा तेज, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

चरणबद्ध तरीके से शुरू वंदे भारत

दरअसल, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। सबसे पहले लंबी दूरी के पूर्वोत्तर रूट पर, खासकर गुवाहाटी की ओर जाने वाले मार्ग पर इस नई श्रेणी की ट्रेन चलाने की तैयारी की गई थी।

इसके बाद रेलवे अब अन्य प्रमुख लंबी दूरी वाले मार्गों पर भी वंदे भारत स्लीपर सेवाएं शुरू करने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है।

पी.सी.मोहन ने X पर पोस्ट कर बताया कि- “बेंगलुरु–मुंबई के बीच स्लीपर वंदे भारत को मंजूरी मिलना यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। इससे बिजनेस, आईटी और पर्यटन यात्रियों को काफी फायदा होगा।”

बता दें रेल मंत्रालय का लक्ष्य है कि देश के प्रमुख महानगरों और लंबी दूरी वाले व्यस्त रूट पर चरणबद्ध तरीके से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाई जाएं, ताकि रातभर की यात्रा भी हाई-स्पीड और आधुनिक सुविधाओं के साथ हो सके। आने वाले समय में कई अन्य मार्गों पर भी इस तरह की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन