Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल बीजेपी की जिला कार्यसमिति घोषित, 90 नेताओं को मिली जगह; सुरेश...

भोपाल बीजेपी की जिला कार्यसमिति घोषित, 90 नेताओं को मिली जगह; सुरेश पचौरी बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने रविवार देर रात जिला कार्यकारिणी सदस्यों, स्थायी आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की।

नई जिला कार्यसमिति में कुल 90 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इनमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा (बंटी), सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।

सुरेश पचौरी समेत 23 नेता स्थायी आमंत्रित सदस्य

भाजपा ने 23 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है। इनमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी का नाम प्रमुख है। इसके अलावा रघुनंदन शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, ध्रुवनारायण सिंह, महापौर मालती राय, राहुल कोठारी और सुमित पचौरी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी इस श्रेणी में शामिल किया गया है।

21 कार्यकर्ता विशेष आमंत्रित सदस्य

वहीं, 21 कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनमें कृष्णमोहन सोनी, हीरेन्द्र बहादुर सिंह (हीरू), अनिल अग्रवाल लिली, नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा, सतीश विश्वकर्मा और संदीप बाथम समेत अन्य कार्यकर्ताओं को जगह मिली है।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती ने सभी नवनियुक्त सदस्यों और पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति के अनुरूप काम करते हुए बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि जिला कार्यसमिति में शेष बचे सदस्यों की घोषणा जल्द की जाएगी। नई कार्यसमिति के गठन को राजधानी भोपाल में संगठन को और सक्रिय एवं मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन