Tuesday, August 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल: ईंटखेड़ी थाने में घुसा बारिश का पानी, रिकॉर्ड बचाने में जुटी...

भोपाल: ईंटखेड़ी थाने में घुसा बारिश का पानी, रिकॉर्ड बचाने में जुटी पुलिस

भोपाल: राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसका असर अब पुलिस थानों तक भी पहुंच गया है।

ईंटखेड़ी थाना परिसर और थाने के कई कमरों में बारिश का पानी घुस गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को जरूरी दस्तावेज और सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा।

रातभर की बारिश के बाद बिगड़े हालात

जानकारी के मुताबिक, रातभर हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार सुबह ईंटखेड़ी इलाके में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया। ईंटखेड़ी थाने के एसएचओ आशीष सप्रे के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे लगातार बारिश के कारण आसपास के इलाकों में पानी भरने लगा।

ये भी पढ़े

11 साल की बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने रचा इतिहास, जीती ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप

आचारपुरा और जगदीशपुर की ओर जाने वाले कई रास्ते भी पानी में डूब गए। इसके बाद बारिश का पानी धीरे-धीरे ईंटखेड़ी थाना परिसर में पहुंच गया। कुछ ही देर में थाने के अंदर भी पानी भरने लगा।

SHO और HCM रूम भी पानी में डूबे

थाने के कई कमरों में पानी घुसने से पुलिसकर्मियों के सामने जरूरी दस्तावेज और सामान को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई। बता दे कि HCM रूम और SHO का कमरा भी पानी की चपेट में आ गया।

पानी बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत जरूरी सरकारी रिकॉर्ड, फाइलें और अन्य सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू किया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर भी पानी की वजह से खराब होने के खतरे में आ गए थे।

पुलिसकर्मी पानी निकालने में जुटे

थाने के अंदर जलभराव होने के बाद पुलिसकर्मियों को कुछ समय के लिए अपनी नियमित पुलिसिंग छोड़कर पानी निकालने और जरूरी सामान बचाने में जुटना पड़ा। जवानों ने कमरों से पानी बाहर निकालने के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भीगने से बचाने के लिए उन्हें ऊंचे स्थानों पर रखा।

भारी बारिश के कारण भोपाल के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन