Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news मैहर में जन्मदिन का जश्न मातम में बदला, 5 युवकों की दर्दनाक...

 मैहर में जन्मदिन का जश्न मातम में बदला, 5 युवकों की दर्दनाक मौत

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी युवक अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल के जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे।

जानकारी अनुसार, रिगरा गांव के पास उनकी तेज रफ्तार XUV कार आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह युवक अंदर फंस गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। वहीं मौके पर ही पांच युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन