Monday, November 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजबलपुर में 2 नवंबर को BJP की पदयात्रा, CM डॉ मोहन यादव...

जबलपुर में 2 नवंबर को BJP की पदयात्रा, CM डॉ मोहन यादव होंगे शामिल

जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी 2 नवंबर को जबलपुर में पदयात्रा निकालेगी। जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव और पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे। पदयात्रा गोल बाजार से शुरू होकर मालवीय चौक और गंजीपुरा कमानिया से होते हुए वापस गोल बाजार पहुंचेगी। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कुछ ताकतें देश की संवैधानिक संस्थाओं का मजाक बना रही हैं और उन्हें खिलवाड़ समझ रही हैं। उन्होंने इसे संविधान का विरोध बताया।

 संवैधानिक संस्थाओं का अपमान देश का अपमान है

मंत्री सिंह ने कहा कि सिर्फ संविधान की प्रति लेकर घूमने से कुछ नहीं होता। देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और संविधान में आस्था रखने वाले लोग इसमें शामिल होंगे।

‘अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी’

उन्होंने कहा कि पदयात्रा के जरिए जबलपुर की धरती से संदेश दिया जाएगा कि इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिंह ने यह भी कहा कि देश में कांग्रेस के नेतृत्व में अराजकता फैल रही है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का मजाक बनाने वाली ताकतों को जवाब दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस आज, मोनाली ठाकुर देंगी प्रस्तुति; किसानों को मिलेंगे 55 ट्रैक्टर

मंत्री ने जरुरी दिशा निर्देश दिए

पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए राकेश सिंह, भाजपा के अन्य नेता, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और अधिकारी यात्रा शुरू होने की जगह पहुंचे। सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पदयात्रा में शामिल होने के चलते प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन