Thursday, September 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news5 राज्यों के चुनाव में BJP ने खर्च किए ₹529 करोड़, अकेले...

5 राज्यों के चुनाव में BJP ने खर्च किए ₹529 करोड़, अकेले बंगाल में आधे से ज्यादा रकम

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्टी की चुनावी खर्च रिपोर्ट के मुताबिक, इस रकम का आधे से ज्यादा हिस्सा अकेले पश्चिम बंगाल में खर्च हुआ। बंगाल में पार्टी ने करीब 286 करोड़ रुपये खर्च किए। BJP की ओर से चुनाव आयोग को दी गई खर्च रिपोर्ट में असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों का ब्योरा शामिल है।

दूसरे राज्यों में कितना खर्च हुआ?

BJP की केंद्रीय इकाई ने पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान अलग-अलग रकम खर्च की। रिपोर्ट में राज्यों के हिसाब से खर्च इस तरह बताया गया है-

असम: 96.26 करोड़ रुपये

केरल: 82.67 करोड़ रुपये

तमिलनाडु: 51.56 करोड़ रुपये

पश्चिम बंगाल: 286 करोड़ रुपये

पुडुचेरी: 11.89 करोड़ रुपये

इन सभी राज्यों में पार्टी का कुल खर्च 529.38 करोड़ रुपये रहा।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं

पार्टियों और उम्मीदवारों के खर्च में क्या अंतर है?

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खर्च पर सीमा तय होती है, लेकिन राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च पर ऐसी सीमा नहीं है। प्रत्येक चुनाव के बाद राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग के सामने अपने खर्च का विस्तृत ब्योरा देना होता है। इस खर्च में यात्रा, रैलियां, विज्ञापन और चुनाव प्रचार की सामग्री जैसी मदें शामिल होती हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन