बिहार:भागलपुर में अपराधियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने भाजपा नेता के सिर के पास गोली मारी है, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका
वारदात के बाद पुलिस भाजपा नेता की बॉडी को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि काली पूजा के चंदे के विवाद में ये मर्डर हुआ है। वारदात बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई।
बेटी ने कहा- पापा उठ जाओ…प्लीज पापा उठ जाओ
घटना की सूचना के बाद मृतक की बेटी मायागंज अस्पताल पहुंची। पिता के शव को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगी। बेटी ने कहा- पापा उठ जाओ…प्लीज पापा उठ जाओ।
ये भी पढ़े:47 की उम्र में ताहिर की फिरकी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: बेटे की एक इच्छा ने बढ़ाया करियर
भाजपा विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे हैं। सूचना के बाद SDPO सिटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

