Saturday, June 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशभाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल 6 जून को...

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल 6 जून को दाखिल करेंगे नामांकन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा प्रत्याशी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ तथा रजनीश अग्रवाल शनिवार, 6 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

दोनों प्रत्याशी सुबह 11.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से विधानसभा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, कोर कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ पार्टी नेतृत्व मौजूद रहेंगे।

नामांकन प्रक्रिया से पहले दोनों प्रत्याशी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पितृपुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 31 to 6 June 2026
Bhopal- 24 to 30 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन