बैतूल में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी से उठा पर्दा़, चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल। जिले में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में कालाबाजारी का एक मामला उजागर हुआ है। इस मामले में गंज थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लगभग 2560 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी रामपाल पन्द्राम और राकेश सप्लाई के दौरान टैंकर से ईंधन बचाकर अलग कर लेते थे। बाद में इसे प्लास्टिक के कंटेनरों में भरकर अपने साथियों के जरिए इसे बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा करते थे।
खुलासा हुआ है कि इस अवैध गतिविधि से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा था। गंज पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं कि यह नेटर्वक काफी दिनों से सक्रिय है और इसमें सरकारी तंत्र के लोग भी संलिप्त हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *