Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबलूचिस्तान में BLA की महिला ब्रिगेड पहली बार खुलकर सामने आई

बलूचिस्तान में BLA की महिला ब्रिगेड पहली बार खुलकर सामने आई

बलूचिस्तान। Baloch Liberation Army से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। संगठन की ओर से पहली बार किसी महिला कमांडर को सार्वजनिक तौर पर मीडिया के सामने लाया गया है। BLA की महिला कमांडर बताई जा रही शायनाज़ बलोच का वीडियो  संगठन के मीडिया विंग हक्काल द्वारा जारी किया गया, जिसमें उन्होंने बलूच जनता से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।

वीडियो में शायनाज़ बलोच ने दावा किया कि बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई अब नए चरण में प्रवेश कर चुकी है और इसमें महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अब बलूच महिलाएं सिर्फ घरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आंदोलन का सक्रिय हिस्सा बन चुकी हैं।

संगठन की रणनीति में बड़े बदलाव के संकेत

विशेषज्ञों के अनुसार BLA में अब तक पुरुष चेहरों का ही दबदबा दिखाई देता था, लेकिन पहली बार किसी महिला कमांडर को सामने लाना संगठन की नई रणनीति माना जा रहा है। इसे बलूचिस्तान में चल रहे अलगाववादी आंदोलन को नए सामाजिक और भावनात्मक नैरेटिव से जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष

सूत्रों के मुताबिक, बलूचिस्तान में सक्रिय BLA लंबे समय से पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष चला रही है। संगठन का आरोप है कि बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का शोषण किया जा रहा है और स्थानीय लोगों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे। वहीं पाकिस्तान सरकार BLA को आतंकी संगठन मानती है और उसके खिलाफ लगातार सैन्य अभियान चलाती रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन