Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरूस में बर्फीले तूफान का कहर: चपेट में आकर 11 पर्वतारोहियों की...

रूस में बर्फीले तूफान का कहर: चपेट में आकर 11 पर्वतारोहियों की मौत

रुस:उत्तरी काकेशस तूफान का कहर टूट पड़ा जिसकी चपेट में आकर 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई। इस साल ये ऐसा दूसरा हादसा है, जिसमें बर्फीले तूफान की चपेट में आकर पर्वतारोहियों की जान गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कतें

रूस के उत्तरी काकेशस में बर्फीले तूफान की चपेट में आए 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह लापता बताए जा रहे हैं। खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय इमरजेंसी सर्विस के हवाले से सोमवार को सिंहुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि रूस के नॉर्थ काकेशस इलाके में काबारडिनो-बाल्कारिया क्षेत्र में पर्वतारोहियों के समूह में शामिल 11 लोग बर्फीले तूफान का शिकार हुए। वहीं छह लोग घायल हुए तो छह लापता बताए जा रहे हैं।

पर्वतारोहियों के दल को चपेट में लिया

रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे, यह हादसा बेजेंगी गॉर्ज में हुआ, जहां 5,025 मीटर ऊंचे माउंट मिजिरगी से बर्फीला तूफान (एवलांच) नीचे की ओर बढ़ा और 33 पर्वतारोहियों के एक दल को अपनी चपेट में ले लिया। टीएएसएस न्यूज एजेंसी के अनुसार, बचाव दल और एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर को घटनास्थल पर भेजा गया और तीन बचे हुए लोगों को सुरक्षित निकालकर नालचिक पहुंचाया गया।

बचाव अभियान में 50 से ज्यादा इमरजेंसी वर्कर शामिल

इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे तक, 10 पर्वतारोही खुद पहाड़ से नीचे उतर आए थे, जबकि छह अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि खोज और बचाव अभियान में 50 से ज्यादा इमरजेंसी वर्कर शामिल थे, लेकिन मुश्किल इलाके और दोबारा हिमस्खलन के जोखिम के कारण कोशिशों में रुकावट आ रही थी।
विज्ञा

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन