Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsविकसित भारत 2047 पर मंथन: मोदी सरकार का 2 दिवसीय चिंतन शिविर...

विकसित भारत 2047 पर मंथन: मोदी सरकार का 2 दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, मंत्रियों के कामकाज की होगी समीक्षा

नई दिल्ली: मोदी सरकार के मंत्रियों का दो दिवसीय चिंतन शिविर बुधवार से शुरू हो गया है। यह 24 सितंबर तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज, मंत्रालयों की योजनाओं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर चर्चा की जाएगी।

पहले प्रेजेंटेशन, फिर कामकाज की समीक्षा

शिविर के पहले दिन केंद्रीय मंत्री अपने मंत्रालय से जुड़े काम और आगे की योजनाओं पर प्रेजेंटेशन देंगे। दूसरे दिन इन कामों पर चर्चा और समीक्षा होगी। बैठक में मंत्रालयों के काम के साथ-साथ सचिवों के ग्रुप, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट और नीति आयोग के सुझावों पर भी बात होगी।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मंत्रियों के काम को नंबर दिए जाएंगे और इसके आधार पर आगे कैबिनेट में बदलाव भी हो सकता है, लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

युवा और रोजगार पर रहेगा फोकस

शिविर में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसमें रोजगार, नई पीढ़ी की अपेक्षाएं और सरकार की योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने जैसे विषय शामिल बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा महिला प्रतिनिधित्व और महिला आरक्षण से जुड़े विषयों पर मंत्रियों से सुझाव लिए जाने की बात भी रिपोर्ट्स में सामने आई है।

‘विकसित भारत 2047’ के रोडमैप पर मंथन

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2022 को लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्रमुखता से रखा था। इसके बाद केंद्र सरकार अलग-अलग स्तर पर इस लक्ष्य से जुड़े रोडमैप पर काम करती रही है।

सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और नीति आयोग की योजनाओं को भी इसी दूरगामी लक्ष्य के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। चिंतन शिविर में अब तक हुए काम के साथ आने वाले वर्षों की प्राथमिकताओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: 23 सितंबर को दिन-रात बराबर, जीवाजी वेधशाला में दिखी खगोलीय घटना

2021 में भी हुई थी ऐसी बैठक

सितंबर 2021 में भी प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी। उस दौरान शासन व्यवस्था, योजनाओं की निगरानी, समय और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल तथा प्रशासनिक सुधार जैसे विषयों पर चर्चा की गई थी।

इस बार का चिंतन शिविर ऐसे समय हो रहा है, जब सरकार 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मंत्रालयों की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन