Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा पांच दिवसीय दौरे पर...

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत,एआई समिट में दी शिरकत

नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा 18 से 22 फरवरी 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। राजधानी में उनका औपचारिक स्वागत विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया। राष्ट्रपति लूला एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हैं, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस यात्रा को भारत-ब्राजील संबंधों में नई ऊर्जा भरने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

India AI Impact Summit 2026 में भागीदारी

सूत्रों अनुसार, राष्ट्रपति लूला नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। इस मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इनोवेशन और जिम्मेदार टेक्नोलॉजी गवर्नेंस जैसे विषयों पर चर्चा होगी। लूला की मौजूदगी को ग्लोबल साउथ देशों के बीच एआई सहयोग को मजबूती देने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। भारत और ब्राजील पहले से ही BRICS, G20 और United Nations जैसे बहुपक्षीय मंचों पर समन्वय करते रहे हैं।

पीएम मोदी से द्विपक्षीय बैठक

दौरे के दौरान राष्ट्रपति लूला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वार्ता में व्यापार विस्तार, निवेश प्रवाह, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, कृषि नवाचार, जैव-ईंधन और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। वर्तमान में भारत-ब्राजील द्विपक्षीय व्यापार लगभग 15 से 20 अरब डॉलर के बीच है, जिसे दोनों देश दीर्घकालिक लक्ष्य के तहत 50 अरब डॉलर तक ले जाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। ब्राजील वैश्विक कृषि निर्यात में अग्रणी है, जबकि भारत फार्मास्यूटिकल्स, आईटी सेवाओं और इंजीनियरिंग उत्पादों में मजबूत उपस्थिति रखता है। ऐसे में दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच पूरक सहयोग की संभावनाएं व्यापक मानी जा रही हैं।

शिक्षा, पर्यटन और खेल में नए अवसर

इस राजकीय यात्रा के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान, शिक्षा सहयोग, खेल साझेदारी और पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। राष्ट्रपति लूला की यह भारत की दूसरी आधिकारिक यात्रा है, जो ऐसे समय में हो रही है जब उभरती अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक नीति-निर्माण में अपनी भूमिका को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन