दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि- सरकार कॉर्पोरेट और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजारों को मजबूत कर निवेश आकर्षित करने की दिशा में बड़े कदम उठाएगी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि- विदेशी निवेश को भारत की बदलती आर्थिक प्राथमिकताओं के साथ जोड़ने के लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड इंडेक्स पर फंड और डेरिवेटिव तक पहुंच के साथ एक मार्केट-मेकिंग फ्रेमवर्क पेश किया जाएगा। इससे कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार और अधिक मजबूत होगा।
सर्विस सेक्टर में रोजगार बढ़ाने के लिए बड़ा प्लान
सरकार सर्विस सेक्टर में रोजगार के नए अवसर पैदा करने और हेल्थ इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए विशेष पहल करेगी।
- सर्विस सेक्टर में जॉब क्रिएशन के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी।
- 2047 तक भारत का सर्विस सेक्टर में वैश्विक हिस्सा 10 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।
5 रीजनल मेडिकल हब का निर्माण
निजी क्षेत्र के सहयोग से देश में 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब विकसित किए जाएंगे। इससे डॉक्टर, नर्स और अन्य हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इन हब्स में शामिल होंगे-
- आयुष सेंटर
- मेडिकल टूरिज्म सेक्टर
- डायग्नोस्टिक सेवाएं
AYUSH सेक्टर को मिलेगा नया बूस्ट
वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड के बाद योग और आयुर्वेद को काफी बढ़ावा मिला है। जिसमें से प्रमुख –
- आयुर्वेद को वैश्विक मांग के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
- तीन नए ऑल इंडिया आयुष संस्थान बनाए जाएंगे।
- आयुष फार्मेसी और ड्रग टेस्टिंग लैब को अपग्रेड किया जाएगा।
- WHO ग्लोबल मेडिकल सेंटर, जामनगर को भी अपग्रेड किया जाएगा।
ग्रीन टेक्नोलॉजी के लिए 20,000 करोड़ रुपये
सरकार अगले 5 वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन और स्टोरेज (CCUS) तकनीकों पर खर्च करेगी। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में एंड-यूज़ एप्लिकेशंस की क्षमता बढ़ाना और तकनीक को उच्च स्तर की तत्परता तक पहुंचाना है।
टियर-2 और टियर-3 शहरों पर विशेष ध्यान
वित्त मंत्री ने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
- मंदिरों वाले शहरों के विकास के लिए भी सहायता दी जाएगी।
- इसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
सरकार देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेगी, जो आर्थिक विकास को गति देने वाले प्रमुख शहरों को जोड़ेंगे। प्रस्तावित रूट –
- मुंबई – पुणे
- पुणे – हैदराबाद
- हैदराबाद – बेंगलुरु
- हैदराबाद – चेन्नई
- चेन्नई – बेंगलुरु
- दिल्ली – वाराणसी
- वाराणसी – सिलीगुड़ी


