डिंडोरी में बस हादसा: मरीजों से भरी बस पलटी, करीब दो दर्जन घायल

शेयर करे
डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में शहपुरा थाना क्षेत्र के राछो घाट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाज कराने के लिए रैली मझौली गांव से जबलपुर जा रही मरीजों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन मरीज घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घने कोहरे के कारण चालक का बस पर नियंत्रण खो जाना हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है। जनवरी महीने में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी  है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया जा सकता है।