जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी से गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत

कानोता। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां रामनगर-उधमपुर राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन कानोता गांव के पास पहुंचा, अचानक नियंत्रण खो बैठा और पहाड़ी से नीचे गिर गया। बस कई मीटर गहरी खाई में गिरी,जिससे यात्रियों को संभलने तक का मौका तक नहीं मिला।

तत्काल शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी की। वहीं स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है, लेकिन पहाड़ी इलाका होने के कारण राहत कार्य में चुनौतियां सामने आ रही हैं।

केंद्रीय मंत्री का बयान

वहीं केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उन्होंने उधमपुर के जिला प्रशासन से बात की है। उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

पहाड़ी सड़कों पर बढ़ता खतरा

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में इस तरह के हादसे अक्सर सामने आते हैं। खराब सड़कें, तीखे मोड़ और मौसम की अनिश्चितता इन दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *