Saturday, October 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमुश्किल में यात्रियों के लिए ढाल बने कैप्टन स्मित माछर, SRK ने...

मुश्किल में यात्रियों के लिए ढाल बने कैप्टन स्मित माछर, SRK ने लिखा – आप पर गर्व है

मुंबई: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना के बाद चर्चा में आए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही है। अब बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने भी उनकी हिम्मत को सलाम किया है। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित के लिए संदेश लिखते हुए कहा कि मुश्किल समय में उन्होंने जिस तरह अपनी जिम्मेदारी निभाई, उस पर पूरे देश को गर्व है।

शाहरुख ने कहा- मुश्किल वक्त में मजबूती से डटे रहे

शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट में कहा कि जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब कैप्टन स्मित माछर मजबूती से डटे रहे। मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी सुरक्षा को खतरे में डालना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा।

शाहरुख ने उनकी हिम्मत को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा की मिसाल बताया। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है।

सलमान खान भी कर चुके हैं तारीफ

इससे पहले सलमान खान ने भी कैप्टन स्मित की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उनके लिए संदेश लिखा था। सलमान ने कहा था कि उन्होंने कमाल कर दिया और हम सभी उन्हें सलाम करते हैं। इसके बाद से फिल्म जगत की कई हस्तियां भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की चर्चा कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: फ्लाईदुबई कांड में बड़ा खुलासा: हमले वाली फ्लाइट में ही सफर कर रहे थे 2 और पायलट, संयोग ने टाला बड़ा हादसा

फ्लाईदुबई की घटना के बाद चर्चा में आए स्मित

कैप्टन स्मित माछर हाल ही में फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई गंभीर घटना के बाद चर्चा में आए थे। सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इसी दौरान विमान के अंदर हालात बिगड़ गए और कैप्टन स्मित घायल हो गए।

इस घटना के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कैप्टन स्मित की भूमिका की काफी चर्चा हुई। घटना की जांच भी की जा रही है और इससे जुड़ी पूरी परिस्थितियों को आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया जाना बाकी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026
20 to 26 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन