Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर में आधी रात को गैंगवार के चलते एक युवक की गोलियों...

ग्वालियर में आधी रात को गैंगवार के चलते एक युवक की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी

ग्वालियर:जिले में आधी रात को गैंगवार के चलते एक युवक की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई। छोटू राजावत नामक युवक जब एक पार्टी में शामिल होने के बाद अपने दोस्त की बाईक पर बैठकर घर जा रहा था, तभी तीन बाईकों पर सवार होकर आये हथियारों से लैस बदमाशों ने घेर लिया। चलती बाईक से खींचकर सड़क पर उतारा और बाद में गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। छोटू की हत्या के पीछे की वजह गैंगस्टर भोला सिकरवार मर्डर केस में मुखबिरी का संदेह करना बताया जा रहा है। हालांकी पुलिस की जांच के बाद छोटू को क्लीन चिट मिल चुकी है। फिलहाल वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

छोटू पेशे से ड्राइबर था

गोला का मंदिर थाना अंतर्गत LNIPE के सामने रेसकोर्स रोड पर मंगलवार की आधी रात एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छोटू राजावत निवासी बिरला नगर लाइन नंबर 2 के रूप में हुई है। छोटू पेशे से ड्राइबर था और ज़ब अपने साथी नितेश परमार की बाईक बैठकर एक पार्टी से घर लौट रहा था, तभी तीन बाइकों पर सवार होकर आये 8 से 9 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने छोटू को बाईक से खींचकर उतारा और गोलियाँ बरसाकर हत्या कर दी। इससे पहले छोटू पर फायरिंग होती देख नितेश बाईक लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। वारदात के बाद सभी बदमाश बाईक पर सवार होकर आसानी से भाग निकले।

ये भी पढ़े:MP Weather: मानसून विदाई से पहले फिर बरसेगा मध्यप्रदेश, 25-26 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश के आसार

नितेश घटना का चश्मदीद था

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच नितेश भी पुलिस के सामने आ खड़ा हुआ। नितेश घटना का चश्मदीद था। लिहाज़ा उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। कुछ बदमाशों को उसने पहचान भी लिया है, इनमें राजवीर चौहान, रानू सिकरवार, हेमू सिकरवार, दिन्नू सिकरवार और अजित तोमर सहित चार अन्य शामिल बताये गए हैं। छोटू राजावत हत्याकांड, गैंगस्टर भोला सिकरवार हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। छोटू के साथी और चश्मदीद नितेश परमार ने उक्त कनेक्शन की बात स्वीकारी है। बताया गया है कि भोला सिकरवार की हत्या की मुखबिरी का संदेह बदमाशों को छोटू पर था। जो सम्भवतः उसकी हत्या की वज़ह बना। फिलहाल पुलिस ने छोटू का शव निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पंहुचा दिया है और मर्ग कायम करके पड़ताल शुरु कर दी है। साथ ही जिन बदमाशों के नाम अभी तक इस मामले में सामने आये हैं, उनकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन