रीवा से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी, 3 की हुई मौत, 11 गंभीर घायल

शेयर करे

रीवा। गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे उत्तरप्रदेश के आयोध्या क्षेत्र अंतर्गत कल्याण भदरसा गांव के पास प्रयागराज हाइवे पर यह घटना घटी। घटना की सूचना पर नजदीकी थाना पूराकलंदर की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया। साथ ही उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अयोध्या जाते समय हुआ हादसा
मध्यप्रदेश के रीवा से आयोध्या जा रहे श्रृद्धालुओं की कार गुरुवार को हादसे की शिकार हो गई , जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है वहीं 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ घायलों को निकाला और अस्पताल भेजा। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मौजूद लोगों से भी हादसे के बारे में जानने की कोशिश कर रही है।