Monday, October 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकूनो क्षेत्र में चीतों का हमला, घर की टापरी में घुसे चीते,...

कूनो क्षेत्र में चीतों का हमला, घर की टापरी में घुसे चीते, दो बछड़ों को बनाया शिकार; दंपती ने भागकर बचाई जान

श्योपुर: बम्होरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब कूनो नेशनल पार्क से निकलकर चीतों ने मवेशियों का शिकार कर डाला। तभी कुछ ही दूरी पर सो रहे दंपत्ति मवेशियों की भगदड़ की आवाज सुनकर उठे ओर चीतों को देख भाग खड़े हुए।

चीतों की आहट से ग्रामीणों में दहशत

श्योपुर के कूनो क्षेत्र में चीतों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। कराहल के बमोरी गांव में रविवार सुबह चीते एक घर की टापरी में घुस गए और दो बछड़ों को मार डाला। घटना के समय पशुपालक सोमला वीर अपनी पत्नी के साथ वहीं खटिया पर सो रहे थे। चीतों के हमले से घबराए दंपती ने भागकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि योजना में 3 बेटियों के लिए भी खुल सकेगा खाता? जानें ₹2.15 करोड़ का फंड बनाने का तरीका

पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग 

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, चीतों की निगरानी करने और पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है।
कूनो नेशनल पार्क से निकलकर यह चीते लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे हैं हालांकि अब इन चीतो की मॉनिटरिंग ओर ट्रेकिंग टीम नदारत है ।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन