मुख्यमंत्री आज करेंगे राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

शेयर करे

भोपाल। राजधानी भोपाल के गुलाब उद्यान में आज राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी शुरू होगी, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। प्रदर्शनी में फूलों की आकर्षक प्रजातियां प्रदर्शित होंगी।
कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर भोपाल स्थित शासकीय गुलाब उद्यान में आज राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा मध्यप्रदेश रोज़ सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह प्रदर्शनी फूलों की विविध प्रजातियों और आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों का आकर्षक समागम प्रस्तुत करेगी।
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों में पुष्प उत्पादन के प्रति रुचि बढ़ाना, नई किस्मों और तकनीकों की जानकारी देना तथा उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करना है। आयोजन स्थल पर गुलाब, गेंदा, ऑर्किड, लिली, एंथूरियम सहित अनेक आकर्षक प्रजातियों की सुंदर सजावट की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *