Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsचीन के शांक्सी में खदान हादसा: 90 मौतें, कई लापता

चीन के शांक्सी में खदान हादसा: 90 मौतें, कई लापता

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक एक कोयला खदान में धमाका हुआ है ,इस हादसे में क़रीब 90 लोगों की मौत हो गई है।

शांक्सी। चीन के उत्तरी प्रांत शांक्सी के किनयुआन काउंटी में स्थित लियूशेनयू कोयला खदान (Liushenyu Coal Mine) में शुक्रवार शाम को भीषण गैस विस्फोट हुआ। मीडिया के अनुसार इस दुर्घटना में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 व्यक्ति अभी लापता बताए जा रहे हैं।
खदान टोंगझोउ ग्रुप द्वारा संचालित है। घटना के समय खदान में 247 मजदूर काम कर रहे थे। उच्च स्तर के कार्बन मोनोऑक्साइड की सूचना मिलते ही अलार्म बज उठा था।
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सभी घायलों के तत्काल इलाज और पूरी घटना की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। बाक़ी लोगों को खोजने के प्रयास भी जारी हैं।
हिरासत में कंपनी अधिकारी

चीन में कोयला खदानों में सुरक्षा मानकों पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। यह हादसा हाल के वर्षों के सबसे बड़े औद्योगिक हादसों में शामिल है। हालांकि खदान प्रबंधकों को हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन