Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCJP की सरकार के सामने 4 बड़ी मांगें, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अहम...

CJP की सरकार के सामने 4 बड़ी मांगें, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अहम बैठक

नई दिल्ली: छात्र आंदोलन को लेकर जारी गतिरोध के बीच सरकार और छात्र संगठन सीजेपी (CJP) के बीच चौथे दौर की अहम बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में शुरू हो गई है। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह बैठक में शामिल होने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच चुके हैं। वहीं, छात्र संगठन CJP की ओर से आशुतोष रांका और सौरव दास वार्ता में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

बैठक शुरू होने से पहले छात्र संगठन ने अपनी लंबित मांगों को एक बार फिर सरकार के सामने रखा। CJP ने कथित रूप से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, आंदोलन में शामिल किसी भी छात्र के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने, RAF और दिल्ली पुलिस से सार्वजनिक माफी तथा अन्य लंबित मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें-

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न में बदला प्रदर्शन

सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच चल रही यह वार्ता बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों पक्ष आंदोलन को समाप्त करने और छात्रों की मांगों पर सहमति बनाने के लिए समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक में शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की सुरक्षा और आंदोलन से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हो सकती है।

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं, जबकि मीडिया और छात्रों की नजरें इस बैठक के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या सरकार और सीजेपी के बीच जारी यह चौथे दौर की वार्ता किसी ठोस फैसले तक पहुंचेगी या आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। बैठक समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से आधिकारिक बयान आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन