नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने ज्ञानेश कुमार को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए उनके फैसलों की स्वतंत्र जांच की मांग की है। पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
ज्ञानेश कुमार के फैसलों की स्वतंत्र कमेटी से जांच की मांग
सौरव दास ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के फैसलों की स्वतंत्र कमेटी से जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि केवल पद से हटाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।
प्रवक्ता ने अपने बयान में ज्ञानेश कुमार के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनके फैसलों पर सवाल उठाए।
इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया
CJP ने अब 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि वह उनके कार्यकाल और फैसलों की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी।
ये भी पढ़ें: सबरीमाला पुजारी चयन पर हाईकोर्ट का आदेश, अयोग्य उम्मीदवार को इंटरव्यू में मिली जगह
SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है

