Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsNTA ऑफिस तक पहुंचा CJP का प्रदर्शन! क्या अब खत्म हो सकता...

NTA ऑफिस तक पहुंचा CJP का प्रदर्शन! क्या अब खत्म हो सकता है आंदोलन ?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया। संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों का एक समूह दिल्ली के ओखला स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के कार्यालय तक पहुंच गया और परिसर में प्रवेश कर गया।

NTA वही एजेंसी है जो NEET समेत कई राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करती है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई। इससे पहले प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर भी बढ़े थे, जिसके बाद पूरे सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर कर दी गई।

बता दें जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक जगह-जगह बैरिकेडिंग, अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई। इसके बावजूद कई प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पूरे घटनाक्रम के दौरान राजधानी में तनावपूर्ण माहौल बना रहा और संसद के आसपास सुरक्षा घेरा लगातार मजबूत किया गया।

यह भी पढ़ें-

NEET UG 2026: फर्जी OMR शीट पर NTA का बड़ा एक्शन

अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन

वहीं आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने CJP के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दी।

दूसरी ओर, संसद के मानसून सत्र का पहला दिन भी विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखे हंगामे की भेंट चढ़ गया। इसी दौरान संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बैठक भी हुई, जिसमें आंदोलन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई।

CJP का प्रदर्शन अब केवल जंतर-मंतर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि NTA कार्यालय और संसद मार्च के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर रहा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और आंदोलन से जुड़े हर घटनाक्रम पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन