Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर सौरभ भारद्वाज का दावा, 10 अक्टूबर से...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर सौरभ भारद्वाज का दावा, 10 अक्टूबर से पहले छोड़ेंगे पद

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है।सौरभ भारद्वाज के मुताबिक,सीईसी ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

भारद्वाज का यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।

सीजेपी 10 अक्टूबर को करेगी प्रदर्शन

यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP की ओर से प्रस्तावित बताया जा रहा है। हालांकि, सौरभ भारद्वाज का इस्तीफे को लेकर किया गया दावा फिलहाल उनके सूत्र पर आधारित है। ज्ञानेश कुमार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने आने की जानकारी नहीं है।

सीजेपी ने किया बड़ा दावा 

जून-जुलाई में NEET पेपर लीक के खिलाफ करीब एक महीने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को प्रदर्शन के बाद संगठन ने अब 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर आंदोलन का ऐलान किया है। सीजेपी का दावा है कि इस प्रदर्शन में देशभर से लोग जुटेंगे और आंदोलन के दबाव में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, IPL में संभालेंगे टीम की कमान

सूत्रों के हवाले का किया जिक्र

AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक सूत्र के हवाले से कहा कि ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। भारद्वाज ने अपनी पोस्ट में लिखा, मेरे सूत्र ने कहा कि ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने इस दावे के अलावा कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन