Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपारिवारिक विवाद पर नाना पाटेकर के बेटे की सफाई, बोले- पिता अंतिम...

पारिवारिक विवाद पर नाना पाटेकर के बेटे की सफाई, बोले- पिता अंतिम समय में अकेले नहीं थे

मुंबई: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके पारिवारिक रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जिस पर उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने सफाई दी है। मल्हार ने उन दावों को बेबुनियाद बताया है, उन्होंने स्पष्ट किया कि नाना पाटेकर स्वस्थ थे और अंतिम समय में परिवार के लोग उनके साथ मौजूद थे।

मेरे पेरेंट्स के रिश्ते अच्छे थे

 मल्हार ने पारिवारिक मतभेद पर कहा, इतना कुछ वायरल हो रहा है, जो बहुत गलत है। सिर्फ इसलिए कि हम इंस्टाग्राम पर परिवार की फोटो शेयर नहीं करते, इसका मतलब ये नहीं है कि हमारे बीच कोई जुड़ाव नहीं है। अलग होने के बाद भी मेरे पेरेंट्स के रिश्ते अच्छे थे। वो 38-39 सालों से साथ थे और चीजें वैसी नहीं होतीं, जैसी बाहर से दिखती हैं।

उनका फिटनेस लेवल अलग था

आगे मल्हार ने कहा, मैंने जो पढ़ा उसका जवाब ये है कि वो अकेले नहीं थे।  और न ही उनकी तबीयत खराब थी। हममे से हमेशा कोई न कोई उनके साथ रहता था। वो जिम में ढाई घंटे वर्कआउट करते थे। आज के यंगस्टर भी ऐसा नहीं कर पाते। उनका फिटनेस लेवल अलग था।

ये भी पढ़ें: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की कार्रवाई, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

आखिरी समय तक नाना पाटेकर के साथ था भतीजा

मल्हार ने बताया है कि जब नाना पाटेकर गोवा में थे, तब उनका चचेरा भाई प्रसाद उनके साथ था। प्रसाद उनकी सभी मीटिंग्स मैनेज करते थे। नाना पाटेकर माधुरी दीक्षित के साथ केबीसी मराठी की शूटिंग करने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने प्रसाद को मुंबई भेज दिया था। तब उनके कजिन अमय नाना पाटेकर के साथ थे। निधन से कुछ घंटों पहले तक अमय उनके साथ थे। जब नाना पाटेकर घर के ऊपर के कमरे में आराम करने गए, तो अमय अपने घर चले गए। जब नाना पाटेकर को बेचैनी महसूस हुई, तो उन्होंने अमय को पहले मैसेज किया और फिर कॉल। लेकिन जब तक अमय पहुंचे, देर हो चुकी थी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन