Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियो“सोच समझकर करें क्लिक” – बच्चों और आमजन के लिए साइबर सुरक्षा...

“सोच समझकर करें क्लिक” – बच्चों और आमजन के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक, श्री जगदीश डावर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री दिनेश चौहान के मार्गदर्शन में जिले में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिले के साइबर एक्सपर्ट श्री रितेश खत्री ने स्कूल के बच्चों को राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराध और महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य अक्टूबर माह में मनाए जाने वाले 22वें साइबर सुरक्षा माह के तहत आमजन और बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के सर्वोत्तम तरीकों के प्रति शिक्षित करना था।

*मुख्य संदेश:*
🔷 सतर्क रहें और डिजिटल क्षेत्र में अपनी और दूसरों की सुरक्षा करें।
🔷 अनजान लिंक, अनजान कॉल या APK फाइल पर क्लिक न करें।
🔷 ऑनलाइन गेम खेलते समय सावधानी रखें और मोबाइल का सीमित उपयोग करें।
🔷 अपने बैंक और व्यक्तिगत डेटा को किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
🔷 नाबालिक बच्चे वाहन न चलाएं और हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
🔷 गुड टच-बेड टच के बारे में जागरूक रहें।
🔷 परेशानी होने पर डायल 112 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें।

बच्चों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब श्री रितेश खत्री ने स्पष्ट रूप से दिया।

इस अवसर पर रुकमणी एकेडमी के अध्यक्ष श्री प्रवीण रतौरिया, संस्था की प्राचार्य श्री दिपेंद्र सिंह, स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन