Friday, October 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपंचायत चुनावों के बाद सियासी हलचल तेज, CM भजनलाल ने PM मोदी...

पंचायत चुनावों के बाद सियासी हलचल तेज, CM भजनलाल ने PM मोदी से की मुलाकात

जयपुर: राजस्थान में पंचायत चुनावों के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में हुए निकाय चुनाव और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा हुई है।

प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

इस मुलाकात के बाद एक बार फिर प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के बाद सीएम भजनलाल शर्मा अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल भी कर सकते है।

पीएम मोदी को मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की

इसके साथ ही प्रदेश में लंबे समय से अटकी हुई राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता भी खुल सकता है। ऐसे में आज की मुलाकात को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात के समय उन्हें मां दुर्गा की मूर्ति भी भेंट की।

ये भी पढ़ें: बिहार में कानून-व्यवस्था पर पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- सिर्फ नेता, अधिकारी और माफिया सुरक्षित

पीएम मोदी को दी बधाई

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर पीएम मोदी को उनके शासन प्रमुख के पद पर 25 साल पूरे करने पर बधाई भी दी। बता दें कि बुधवार को ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के जनसेवा काल पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया था।

पीएम से मुलाकात के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि आज पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राजस्थान के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय स्नेह निरंतर सहयोग प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान कर रहा है। आधारभूत संरचना, निवेश और जल प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहे सहयोग से राजस्थान साल 2047 तक विकसित प्रदेश बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन