Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउज्जैन में विकास कार्यों का CM मोहन यादव ने लिया जायजा, सिंहस्थ-2028...

उज्जैन में विकास कार्यों का CM मोहन यादव ने लिया जायजा, सिंहस्थ-2028 से पहले शहर का बदलेगा स्वरूप

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंठाल चौराहे से सती गेट और छोटा सराफा तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति देखी। आगामी दिनों में निकलने वाली शाही सवारी का मार्ग भी इसी क्षेत्र से रहेगा, ऐसे में मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों से काम की स्थिति और तैयारियों की जानकारी ली।

रहवासियों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

निरीक्षण के दौरान स्थानीय रहवासियों ने पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन के विकास में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कई रहवासियों और दुकानदारों ने मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वेच्छा से अपने मकान और दुकानों के हिस्से हटाए हैं।

मुख्यमंत्री ने इसे सरकार के विकास संकल्प के साथ जनता के संकल्प का जुड़ना बताया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान कुछ समय के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन काम पूरा होने के बाद उज्जैन का स्वरूप और अधिक आकर्षक होगा।

सिंहस्थ-2028 से पहले विकास पर जोर

मोहन यादव ने कहा कि राजा विक्रमादित्य और बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के विकास में सभी समाज और धर्मों के लोगों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए शहरवासियों का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को एक आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। विकास कार्य पूरे होने के बाद शहर का बदला हुआ स्वरूप श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

410 मीटर लंबा मार्ग होगा 15 मीटर चौड़ा

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक करीब 410 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार करीब 310 मीटर हिस्से में पीसीसी सड़क का काम पूरा हो चुका है।

कंठाल चौराहे पर करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही प्राचीन सती माता द्वार के विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है।

विकास कार्यों की डिजाइन देखी, गणेश मंदिर में किए दर्शन

मुख्यमंत्री ने कंठाल चौराहा और सती माता द्वार के प्रस्तावित विकास की डिजाइन भी देखी। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना से जुड़ी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री चिंताहरण गणेश मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय भवन का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन