Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसीएम मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया जाएंगे, 1.07 लाख लाड़ली बहनों...

सीएम मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया जाएंगे, 1.07 लाख लाड़ली बहनों के खाते में आएगी राशि

उमरिया: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया जाएंगे। यहां गुरुवाही ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1 लाख 7 हजार 969 हितग्राही महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में विकास कार्यों का भूमि पूजन, शिलान्यास और लोकार्पण भी होगा।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे। क्षेत्रवासियों को मुख्यमंत्री के दौरे से विकास कार्यों और लंबे समय से लंबित मांगों पर घोषणाओं की भी उम्मीद है।

दोपहर 1 बजे गुरुवाही पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे गुरुवाही हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे गुरुवाही ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम में आजीविका एक्सप्रेस और मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण भी किया जाएगा।

सिंगल क्लिक से बहनों के खातों में पहुंचेगी राशि

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान लाड़ली बहनें रैंप पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करेंगी।

मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 1 लाख 7 हजार 969 महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की जाएगी। राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए दो मिनट निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की सफलता पर संजय दत्त ने की 21 साल की अनुप्रिया नागर की तारीफ, हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा

हितग्राहियों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ

राशि हस्तांतरण के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए जाएंगे। इसके लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन के लिए 25 मिनट रखे गए हैं।

मुख्यमंत्री का यह दौरा उमरिया में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। अब क्षेत्रवासियों की नजरें इस बात पर भी रहेंगी कि मुख्यमंत्री जिले की लंबित मांगों को लेकर क्या घोषणाएं करते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन