Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsऋषभ पंत की गुहार पर CM पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत लिया...

ऋषभ पंत की गुहार पर CM पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत लिया एक्शन

उत्तराखंड: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने से जुड़ी परेशानी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगी है। ऋषभ पंत की पोस्ट सामने आने के बाद CM पुष्कर धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिकारी जल्द ही ऋषभ पंत से संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव मदद करेंगे।

उत्तराखंड में जमीन तलाश रहे हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी साझा की। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए राज्य में जमीन खरीदना चाहते हैं। क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें रहने के लिए बड़ी और साफ-सुथरी जगह तलाशने में परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने की प्रक्रिया में मदद करने की अपील की।

ये भी पढ़े

सरकारी अस्पताल में जनरेटर, फिर भी मोबाइल की रोशनी में किया गया मरीजों का इलाज

ऋषभ पंत ने CM पुष्कर धामी से क्या कहा?

ऋषभ पंत ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि वह उत्तराखंड के स्थानीय निवासी हैं और लंबे समय से दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अपने लिए उपयुक्त जमीन तलाशना मुश्किल हो रहा है। पंत ने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने की प्रक्रिया में मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि स्पष्टता की कमी के कारण यह प्रक्रिया उनके लिए काफी मुश्किल हो गई है। उन्होंने उत्तराखंड के प्रति अपने लगाव का भी जिक्र किया।

CM पुष्कर धामी ने दिया तुरंत जवाब

ऋषभ पंत की पोस्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाब देते हुए उन्हें ‘उत्तराखंड का गौरव’ बताया। उन्होंने कहा कि ऋषभ ने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। CM धामी ने कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति ऋषभ पंत का प्रेम और उत्तराखंड लौटकर योगदान देने की भावना सराहनीय है। उन्होंने बताया कि ऋषभ द्वारा उठाए गए मुद्दे को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अधिकारी जल्द ही ऋषभ पंत से संपर्क करेंगे और नियमों के तहत हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन